फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ बच्चेदानी का ऑपरेशन

Wed, 15 May 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बच्चेदानी का शुरू हुआ ऑॅपरेशन, मरीजों को होगी सहूलियत
विज्ञापन

- फोटो
दवा से आराम न होने पर पहली बार डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर की शुरुआत

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में पहली बार बच्चेदानी का डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया। अब तक यह ऑपरेशन नहीं हो रहा था। यह सुविधा न होने से मरीज को अन्यत्र कराना पड़ रहा था। इसके शुरू होने से मरीजों और तीमारदारों को काफी सहूलियत हाेगी। दवा से आराम नहीं होने पर डॉक्टरों ने यह निर्णय लिया और ऑपरेशन सफल रहा। निजी अस्पताल में इस आपरेशन के लिए मरीज को अधिक कीमत चुकानी पड़ती है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ रही हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन और डॉक्टर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास में जुटे हैं। यहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आते हैं। बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे की ललीता देवी 45 करीब सात माह से बच्चेदानी की बीमारी से पीड़ित थीं। निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। इसके कारण उसकी दिक्कत बढ़ रही थी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल में पहुंची और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. माया सिंह को दिखाया। उन्होंने इलाज शुरू किया और दवा दी, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद गायनी विभागाध्यक्ष डॉ. बबीता कपूर और डॉ. माया सिंह ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। मरीज की जांच में हीमोग्लोबिन कम था। पांच दिन पहले से उसे भर्ती किया गया और दवा दी गई। साथ ही ब्लड चढ़ाया गया। मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने महिला की बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन एक घंटे तक चला। आंत चिपकी थी और संक्रमण भी था। ऑपरेशन करने वाली टीम में बबीता कपूर और डॉ. माया सिंह, बेहोशक डॉ. मनोज कुमार सिंह, ओटी टेक्नीशियन व स्टाफ शामिल रहे। ऑपरेशन करने वाली टीम को प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. अजीत पाल, डॉ. आरके श्रीवास्त, डॉ. सौरभ द्विवेदी, डॉ. मृत्युंजय पांडेय, डॉ. पवन त्रिवेदी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में पहली बार बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ। मरीज काफी दिनों से परेशान थी। मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें