फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘माया और नसीमुद्दीन को गिरफ्तार करें’

Tue, 26 Jul 2016 10:56 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोगों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बसपा अध्यक्ष मायावती और नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बसपा मुखिया अपने पार्टी के नेता नसीमुद्दीन को संरक्षण दे रही है। राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र एसडीएम को दिया।
विज्ञापन


महारानी चंडिका क्षत्रिय छात्रावास में मंगलवार को क्षत्रिय समाज के लोगों की जुटान हुई। इसके बाद संयोजक विनोद सिंह बघेल की अगुवाई में जुलूस की शक्ल में नारी के सम्मान में क्षत्रिय आज मैदान में नारे, मायावती खोलें आंख और कान दिखेगा राजपूती शान, स्वाति सिंह बढ़ो आगे, जौहर के पावन क्षण जागे... आदि नारे लिखे तख्तियां चल रहे थे।

इसके पूर्व जनसभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक विनोद सिंह बघेल ने कहा कि दयाशंकर सिंह प्रकरण में बसपा राजनीति के निचले स्तर पर उतर आई है। कथित बयान के बाद भाजपा ने दयाशंकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। इसके बाद बसपा नेताओं ने सारी हदें पार कर दी। लखनऊ में दयाशंकर सिंह की पत्नी, मां और बेटी के खिलाफ अश्लील बयानबाजी की गई।
विज्ञापन


इसके बावजूद बसपा मुखिया मायावती ने नसीमुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। प्रदर्शन में राजेश सिंह श्रीनेत, भानु प्रताप सिंह, चंचल, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, अरुण राव, धर्मपाल सिंह, रामेश्वर सिंह, सतीश सिंह, अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें