फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : 116 जोड़े शादी के बंधन में बंधे, छह का हुआ निकाह

विज्ञापन
सलेमपुर में आयोजित सामुहिक विवाह में जोड़ी को आ​र्शिवाद देती राज्य मंत्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। महदहा स्थित एक मैरिज लॉन में समाज कल्याण विभाग की तरफ से सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 116 हिंदू जोड़े और छह मुस्लिम जोड़ों का विवाह व निकाह कराया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की सर्वसमाज के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। इसके माध्यम से बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विभिन्न योजनाओं के जरिए सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सुधीर पांडेय, अनिल कुमार, अलका सिंह, जयप्रकाश तिवारी, श्रीराम यादव, मूसा रजा लॉरी, रानी प्रेमलता गुप्ता, अमरेश सिंह, अमित सिंह, रामप्रकाश यादव, अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोक गायिका अंजना ने गीतों से माहौल को उत्सवमय बना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें