फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में राजगीर की मौत, सब्जी खरीदने गया था बाजार

Wed, 08 Feb 2023 03:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली थी। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से सब्जी खरीदने निकला राजगीर सोमवार की शाम सड़क हादसे में घायल हो गया। वह बनिएनी चौराहे से घर लौट रहा था कि चारपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम करीब सात बजे हुई।
विज्ञापन


क्षेत्र के भृगुसरी गांव के अरकसिया टोला निवासी नेबूलाल निषाद (50) राजगीर का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार की देर शाम वह घर से पैदल सब्जी लेने के लिए बनिएनी चौराहे पर गए थे। इस दौरान एक चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह लहुलूहान होकर सड़क पर गिर गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी गौरीबाजार ले गए।

वहां सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुन घरवाले दहाड़े मार कर रोने लगे। पत्नी रजावती देवी अस्पताल में शव से लिपट कर रोने लगीं। मृतक के चार लड़के और दो लड़कियां हैं। तहसील प्रशासन ने दुर्घटना का जायजा लिया। रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली थी। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें