फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छत से गिरकर राजगीर मिस्री की मौत

Wed, 05 Jun 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू के नरौली खेम के महाराजपुर गांव की घटना
विज्ञापन

फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नरौली खेम के महाराजपुर गांव के 45 वर्षीय राजगीर मिस्री सोमवार की रात 10 बजे छत से नीचे गिर पड़े। उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी जंग बहादुर राजभर के पांच बेटों में रमेश राजभर (45) सबसे बड़े थे। हालांकि, रमेश माता-पिता और भाइयों से अलग रहते थे। रमेश के सभी भाई भी अलग-अलग रहते हैं। रमेश घर पर ही रहकर आसपास के गांवों में राजगीर मिस्री का काम करके परिवार की जीविका चलाते थे। सोमवार शाम को भोजन कर वह छत पर सोने चले गए। रात 10 बजे बाथरूम के लिए जगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरे। तेज आवाज सुनकर अगल-बगल के छतों पर सोए लोग भी जग गए। देखे तो रमेश घायलावस्था में जमीन पर पड़े कराह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस से परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचे। वहां इलाज के दौरान रात दो बजे रमेश ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पत्नी सोनमती देवी, बेटा बीरबल और विक्रम का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि छत से गिरने से घायल होने की सूचना मिली थी। मौत होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें