फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुण्यतिथि पर याद किए गए माशिसं के संस्थापक ओमप्रकाश

Sat, 17 Jan 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवां। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को सत्यप्रकाश विवेकानंद इंटर काॅलेज, मुसहरी में मनाई गई। इसमें शिक्षक हित में ओमप्रकाश शर्मा द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि शिक्षकों को शून्य से शिखर तक ले जाने वाले ओम प्रकाश शर्मा ने जीवन के अंतिम सांस तक शिक्षकों के स्वाभिमान एवं सम्मान के लिए संघर्ष किया। आज जो भी परिलाब्धयां शिक्षकों को मिली हैं वह शर्मा जी के संघर्षों की देन है।
ओमप्रकाश शर्मा वर्ष 1970 से वर्ष 2020 तक विधान परिषद सदस्य रहे। 16 जनवरी 2021 को कड़ाके की ठंड में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मेरठ में आयोजित धरने में सम्मिलित रहे। उसी दिन सायं उनको सांस लेने में दिक्कत हुई और उनका देहावसान हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें