फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुहागिनों ने निर्जला व्रत रहकर भोलेनाथ से मांगी पति की दीर्घायु

Wed, 27 Aug 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मनोकामना पूर्ण श्री हनुमान मंदिर में तीज व्रत कथा सुनती महिलाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। हरितालिका तीज पर मंगलवार को सुहागिनें निर्जला व्रत रहीं। दोपहर के बाद मंदिर में पूजन अर्चन किया और भगवान शिव और मां पार्वती से पति के दीर्घायु की कामना किया।
भोर में ही उठकर महिलाओं ने परंपरानुसार फल खाकर, चाय पीकर व्रत शुरू किया। सूर्योदय के बाद महिलाओं ने स्नान ध्यान कर घर में दैनिक पूजा पाठ किया। दोपहर होते ही पूजा पाठ की तैयारी में जुट गईं। सुहाग का सारा सामान एकत्रित कर पूजन की थाली सजा कर तीसरे पहर मंदिर की ओर चल पड़ीं। मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव व मां पार्वती की आराधना किया। पुरोहित से तीज व्रत की कथा सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर व्रती महिलाओं की खुशी सहज ही झलक रही थी। शहर के पुलिस लाइन मंदिर, श्री रामजानकी मंदिर सिविल लाइन, मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर, नई कालोनी सिद्धेश्वरनाथ मंदिर, हाइडिल कालोनी शिव मंदिर समेत हर जगह भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें