फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 41 दिन बाद दुबई से घर पहुंचा शव, मचा कोहराम

Wed, 27 Aug 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। रोज़गार की तलाश में दुबई गए युवक की मौत के 41 दिन बाद मंगलवार को जब शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। गौतम चक मठिया गांव निवासी 45 वर्षीय ध्रुव सिंह दुबई की जीसीसी कंपनी में कार्यरत थे। 17 जुलाई को अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने कई स्तर पर अधिकारियों से संपर्क कर कागजी कार्रवाई पूरी कराई। लंबी प्रक्रिया के बाद मंगलवार को ध्रुव का शव गांव पहुंचा। शव देखते ही पत्नी कुमकुम देवी, दोनों बेटियां और बेटा बेसुध होकर रोने लगे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुटे और शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें