फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के पगरा गांव में रविवार शाम कमरे में छत के कुंडे से एक विवाहिता का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मायके पक्ष का आरोप है कि महिला को दहेज के लिए ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे, जिस कारण उसने आत्महत्या की।
पगरा गांव निवासिनी कुमकुम प्रजापति (26) पत्नी छोटेलाल प्रजापति ने सायं 4:30 बजे के कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर दी। परिजनों का कहना है कि काफी देर बाद जब नहीं निकली तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने जंगले से भीतर झांक कर देखा तो वह फंदे से लटकी थी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि मायके के लोग अभी आए नहीं हैं। फोन पर महिला की मां ने बताया है कि उसकी बेटी को दहेज के लिए ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे। इससे आजिज आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें