बार-बार शिक़ायत के बावजूद नहीं बदला जा सका ट्रांसफाॅर्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़री बाजार। स्थानीय गांव में लगा ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से पांच दिनों से पड़री बाजार की करीब 2500 आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली निगम ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदल रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। उमस भरी गर्मी में ट्रांसफाॅर्मर जलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के प्रदीप मद्धेशिया, जितेंद्र मद्धेशिया, रत्नेश सिंह, रत्नेश जैन, विराज गुप्ता, अखिलेश प्रसाद, जय नारायण गुप्ता, डॉ. कृष्णा शर्मा, नागा सिंह, राजीव शर्मा, जयप्रकाश, मुख्तार यादव, पवन शर्मा आदि ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।