फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवाहिता को बंधक बनाकर पति और रिश्तेदारों ने पीटा

Thu, 14 Nov 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव के कामधेनवा टोला की एक विवाहिता की पति और रिश्तेदारों ने मिलकर बुधवार को लखीमपुर-खीरी में पिटाई कर दी। दो दिन पहले ही विवाहिता को बुलाकर पति का मामा वहां ले गया था। आरोप है कि विवाहिता को कमरे में बंधक बनाकर पिटाई की गई। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता की मां ने खुखुंदू थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने लखीमपुर-खीरी पुलिस से संपर्क कर परिजनों को मोबाइल फोन का नंबर उपलब्ध करा दिया। वहां की पुलिस ने व्हाट्सएप पर प्रार्थना पत्र मंगाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नंबर एक निवासी प्रकाश चौहान ने अपनी बेटी अंकिता चौहान की शादी करीब 15 साल पहले शेरवां बभनौली के कामधेनवा टोला निवासी राजाराम चौहान के साथ की थी। शादी के बाद दंपती के दो बच्चे हुए। एक लड़का 12 साल और लड़की आठ साल की है। अंकिता का पति राजाराम लखीमपुर-खीरी में अपने मामा इंद्रासन चौहान के साथ रहता है। वहीं अंकिता की सास भी रहती है। दो दिन पहले राजाराम का मामा अंकिता और उसकी बेटी अंजली को बुलाकर अपने पास ले गया। आरोप है कि बुधवार सुबह आठ बजे किसी बात से नाराज पति, सास और मामा के लड़कों ने मिलकर अंकिता को एक कमरे में बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। अंकिता ने किसी तरह इसकी जानकारी अपनी मां रेशमा देवी को दी। मां ने खुखुंदू थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि लखीमपुर-खीरी पुलिस से पीड़ित के परिजन बात कर प्रार्थना पत्र भेज दिए हैं। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों को वहां की पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें