फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इंस्टाग्राम पर विवाहिता को किशोर से हुआ प्यार

Tue, 16 Sep 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों, पुलिस ने समझाकर भेजा घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। बरहज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता महिला का इंस्टाग्राम पर मईलक्षेत्र के एक गांव के किशोर से प्यार हो गया। महिला ने सोमवार को मईल थाने पर पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की अनुमति मांगी है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी करीब चार साल पहले बरहज थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई। उसके नौ माह का बच्चा भी है। शादी के कुछ माह बाद से विवाहिता की इंस्टाग्राम पर मईल थाना क्षेत्र के एक किशोर से प्यार हो गया। धीरे-धीरे कर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि दोनों में चार से पांच बार मुलाकात भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दोनों एक साथ रहना चाहते हैं। विवाहिता का पति बंगलूरू में नौकरी करता है। उसे भी घर आने पर पत्नी पर दूसरे से फोन पर बात करने की जानकारी होने पर वह दूरियां बनाने लगा। उधर, किशोर की मां को विवाहिता से प्यार की जानकारी हुई तो पुलिस को तहरीर देकर विवाहिता पर बेटे पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसएसआई महेंद्र यादव ने बताया कि विवाहिता व किशोर व उसके परिजन आए थे। कानूनन शादी नहीं हो सकती है। काफी समझाने के बाद विवाहिता मानी और पति के घर जाने को तैयार हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें