फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

भटनी। वीरसिंहपुर गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। परिवार के लोग बिना किसी को सूचना दिए छोटी गंडक के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। शाम को जानकारी होने पर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली वंदना (23) की शादी एक साल पहले भटनी क्षेत्र के राज साहनी से हुई थी। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। इसके लिए कई बार पंचायत हुई, लेकिन मामला सुलझा नहीं। लोगों ने महिला के ससुर, पति और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों की शिकायत पर मामले की छानबीन की जा रही है। विवाहिता के फंदे से लटककर जान देने की बात सामने आई है। आरोपितों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें