फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Wed, 14 Jan 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। उधर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव की रहने वाली कंचन यादव की शादी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में 11 मई 2025 को गोविंद यादव पुत्र राधेश्याम यादव से हुई थी। शादी में कंचन यादव के घर वालों ने ससुराल वालों की मांग पर पांच लाख रुपये व अन्य गृहस्थी के सामान दिए थे।
शादी के अगले दिन जब वह विदा होकर अपने घर गई। तभी से उसके पति व अन्य घर वालों ने मिलकर दो लाख रुपये और दहेज में बुलेट की मांग करने लगे न देने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। जिसकी सूचना उसने अपने मायके वालों को दी थी।
विज्ञापन

मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर कई बार ससुराल वालों को इसके लिए समझाया बुझाया था। फिर भी उसे प्रताड़ित करते रहे। सोमवार की रात में कंचन फंदे से लटकी मिली। सुबह जब मायके वालों को जानकारी हुई तो माधोपुर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली तथा पुलिस को तहरीर देकर के मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को विधिक परीक्षण के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें