फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट लगने से विवाहिता की मौत

Sun, 01 Nov 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। नहाने के लिए पानी गर्म कर रही विवाहिता की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पति थाईलैंड में नौकरी करते हैं। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए। बरियारपुर के भरौटा मोहल्ले में रविवार की सुबह 23 वर्षीय नेहा इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म कर रही थी। अचानक रॉड में करंट उतर गया और वह उसकी चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नेहा की शादी अभिषेक यादव के साथ 24 फरवरी 2025 को हुई थी। उसके 11 माह का बेटा भी है। उसका मायका भटनी थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव में है। पति के घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें