फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधिवक्ता के घर को चोरों ने खंगाला, समेट ले गए आभूषण

Sun, 01 Nov 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान।
विज्ञापन
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के ईशारू गांव में शनिवार की रात एक अधिवक्ता के घर चोरी हो गई। चोरों ने करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ किया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे। चोर खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुए। उन्होंने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर कीमती सामान चुराया। ईशारू निवासी अधिवक्ता सूर्य प्रकाश द्विवेदी का परिवार रात में भोजन के बाद सो गया था। सूर्य प्रकाश अपने कमरे का दरवाजा बंद कर बाहर सो रहे थे। रविवार की सुबह पड़ोसी ने खिड़की टूटी देख मकान मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन

चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मईल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। पीड़ित के अनुसार, चोर सोने का हार, लॉकेट, चेन और दो चूड़ियां ले गए। दो अंगूठियां, मंगलसूत्र, कान की दो जोड़ी बालियां और दो जोड़ी झाला भी चोरी हुए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।
सीओ बरहज रंजना सचान ने बताया कि पुलिस जल्द चोरों को पकड़ लेगी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस चोरी की वारदात पर अंकुश नहीं लगा पा रही। पूर्व की घटनाओं का पर्दाफाश न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें