फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रिश्ते की बहन से मंदिर में रचाई शादी, गांव में तनाव

Tue, 20 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चनुकी। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने रिश्ते की बहन से मंदिर में शादी रचा ली। युवक उसे लेकर घर चला गया। जब जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो पुलिस को सूचना दी।
इस मामले को लेकर गांव में तनाव बना रहा। सुबह दोनों पक्ष ने थाने में सुलह कर लिया। इसके बाद वह मां के घर चली गई।
पुलिस के अनुसार, किशोरी को रिश्ते का भाई दो दिन पहले भगा ले गया था। रविवार को मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। मांग में सिंदूर लगाकर जब वह रिश्ते के भाई के साथ गांव में आई तो गांव के लोग यह देख हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो उसके दरवाजे पर पहुंच गए। परिजनों के लाख समझाने के बाद भी लड़की किसी की सुनने के लिए तैयार नहीं थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस लड़की को समझाने की कोशिश की, मगर वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। रात में लड़की, लड़के के घर रही।
सोमवार को दोनों पक्ष थाने पहुंच कर सुलह लिया। इसके बाद लड़की मां के साथ घर चली गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें