फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पंजाब में रचाई शादी, खुखुंदू कस्बा में छोड़कर भाग गया

Tue, 26 Dec 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो वायरल करने का दे रहा धमकी, महिला ने दी तहरीर
विज्ञापन



खुखुंदू। पहले प्यार का झांसा देकर मंदिर में शादी रचाई, फिर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई कर दी और खुखुंदू कस्बा में छोड़ भाग गया। पुलिस को तहरीर देकर महिला ने केस दर्ज करने की मांग की है।

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती चार साल पहले पंजाब में एक अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। वहीं बलिया जिले के एक युवक ने उसे प्यार की जाल में फंसा लिया। उसके बाद वह शारीरिक संबंध बनाने की जिद करने लगा। युवती ने शादी से पहले ऐसा करने से इंकार कर दिया तो घर वालों से बिना बताए एक मंदिर में शादी रचा ली। फिर दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पति चोरी-चुपके अंतरंग क्षणों का वीडियो बनाया करता था। कुछ दिनों बाद पत्नी ने सार्वजनिक रूप से शादी के लिए दबाव बनाया तो पति उसे लेकर खुखुंदू कस्बा आ गया और किराए के कमरे में रख दिया। बोला कि गांव चलकर परिवार वालों की रजामंदी के बाद फिर शादी कर लेंगे। यहां पर भी दोनों कई महीनों से दोनों रह रहे थे।
विज्ञापन

चार दिन पहले जब पत्नी ने घर ले चलने की बात कही तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी और अकेला छोड़कर भाग गया। अब वह अश्लील वीडियो वायरल करने का धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। उसने पंजाब में शादी करने की बात बताई है। लेकिन पति उसे छोड़कर घर भाग गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें