फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा नेता के भाई की इलाज के दौरान मौत, कोतवाली गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Tue, 26 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
11 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया
सलेमपुर। भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई 11 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सोमवार की भोर में लखनऊ के एक निजी चिकित्सालय में उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों के साथ भाजपा नेताओं ने शव को कोतवाली गेट पर रखकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। इस दौरान कोतवाली परिसर में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर गांव के रहने वाले कन्हैया लाल जायसवाल भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। उनके भाई राजू प्रसाद जायसवाल (43) धनगड़ा चौराहे पर पान की दुकान चलाते थे। 14 दिसंबर की देर शाम करीब 7 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर आ रहे थे। नवलपुर भागलपुर मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय अहिरौली लाला के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। घटना के 11 वें दिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर क्षेत्र के लोगों को हुईं तो सुबह से ही कोतवाली गेट पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया। लखनऊ से शव आने के बाद परिजनों ने शव सहित एंबुलेंस को कोतवाली के बाहर खड़ा कर घटना की निंदा करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। आनन फानन कोतवाली पुलिस ने मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल से तहरीर लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। कोतवाल उमेश कुमार वाजपेई ने बताया कि तहरीर के मुताबिक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उधर पति की मौत के बाद पत्नी ज्योति जायसवाल, बेटा अमन, बेटी ईसानी के अलावा अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें