बरहज। नगर स्थित कुटी घाट मोहल्ले में बिहार के सीतामढ़ी के कोईली गांव निवासी चंदन प्रजापति पुत्र मेवालाल प्रजापति परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। उनका आरोप है कि दूसरे धर्म से संबंधित उनकी पत्नी के रिश्तेदार बच्चों का खतना करना चाहते हैं। कुछ लोग उनके लड़के को जबरन अपने साथ ले जा रहे थे, शोर मचाने पर सब भाग गए।
सोमवार को परिवार के साथ थाने पहुंचे चंदन ने बताया कि बरहज के कटइलवा निवासी हुसैन की पुत्री मुस्कान से हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की है। उससे दो पुत्र हैं। पत्नी के कुछ रिश्तेदार दोनों बच्चों का जबरन खतना कराना चाहते हैं।
आरोप है कि, उन लोगों की ओर से धमकी दी जा रही है, जबकि मुंह बांध कर आए कुछ लोग बड़े लड़के को लेकर जा रहे थे। शोर मचाने पर उसे छोड़कर सभी भाग लिए। चंदन प्रजापति नगर में घूम-घूम कर चाय बेचते हैं। वर्ष 2023 में उनकी शादी कटइलवा निवासिनी मुस्कान से हुई है। इस संबंध में सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि ससुराल में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों लोगों के जाने और विवाद होने की बात सामने आ रही है। इसमें कार्रवाई की गई है। रही बात बच्चों के खतना की, तो इस तरह की कोई बात नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच मामले की जांच कराई जाएगी।