फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सहालग की तैयारी में जुटा बाजार, खरीदारी से रौनक

Wed, 21 Jan 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। फरवरी माह में शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू होते ही बाजार में रौनक लौट आई है। सहालग की तैयारी में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स, ज्वेलरी, बर्तन, फर्नीचर और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। खासकर शाम के समय बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी अरविंद जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, ऋषिकेश जायसवाल, शकील अंसारी, सतेंद्र यादव ने बताया इस बार सहालग को लेकर पहले से ही एडवांस बुकिंग और खरीदारी शुरू हो गई है। दुल्हन के लहंगे, साड़ियां, दूल्हे के परिधान, जूते-चप्पल, मेकअप किट और गिफ्ट आइटम की मांग में खासा इजाफा हुआ है।
आभूषण कारोबारी अनूप बरनवाल ने बताया कि शादी विवाह को लेकर ज्वेलरी दुकानों पर भी सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद बढ़ी है, वहीं कृत्रिम आभूषणों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। सजावट से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि मैरिज लॉन, टेंट, लाइटिंग और फूलों की सजावट के लिए बुकिंग तेज हो गई है। हलवाई और कैटरिंग सेवाओं की भी अग्रिम बुकिंग हो रही है, जिससे जुड़े लोगों को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राहक आशीष कुमार, मालती देवी, गायत्री देवी, जीनत आजमी का कहना है कि महंगाई के बावजूद शादी-विवाह में जरूरी सामान की खरीदारी तो करनी ही पड़ती है, इसलिए लोग बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में ऑफर और छूट का भी लोग लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें