फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नागपंचमी और तीज के लिए सजा बाजार

Mon, 17 Aug 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
नाग पंचमी पर साड़ी की खरीददारी करती महिलाएं
विज्ञापन
मदनपुर। नाग पंचमी और तीज व्रत के लिए बाजार सज गया है। तीज पर महिलाएं शृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी।
विज्ञापन

इसके लिए अभी से खरीदारी के कारण बाजार में रौनक बढ़ गई। सुबह से शाम तक मेहंदी लगवाने और ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की भीड़ पहुंच रही है।
बाजार में रविवार को आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चूड़ी, साड़ी समेत अन्य कॉस्मेटिक सामान की खरीदारी करतीं महिलाएं दिखीं। बाजार में 500 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की साड़ियों की मांग अधिक रही। चूड़ी की दुकानों पर भी साड़ी और सूट के रंग की मैच करातीं महिलाओं की भीड़ लगी रही। ब्यूटी पार्लर में भी महिलाएं पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिया सिंह ने बताया कि तीज को लेकर उत्साह है। इसके लिए खरीदारी करने आई हूं। दुकानदार अजय सिंह ने बताया कि सावन में सबसे अधिक हरे रंग की लाइनिंग, सिल्वर प्रिंट के अलावा पॉइंट बॉर्डर और प्लेन साड़ियों की मांग अधिक है।
इसी मांग को देखते हुए पूर्व में ही स्टॉक मंगाया गया है। महिलाएं लाल, हरी और मल्टीकलर की साड़ी, सूट और ड्रेस आदि की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें