फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से कई पेड़ और खंभे गिरे

Tue, 23 May 2017 10:44 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
आंधी से कई इलाकों में बिजली के पोल उखड़ गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। आंधी से कई इलाकों में बिजली के पोल उखड़ गए। सैकड़ों गांवों में बिजली गुल हो गई। देर शाम तक इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई है। रामपुर कारखाना के मुजहना लाला से महुआपाटन मार्ग पर पांच शीशम के पेड़ गिर गए। इससे आवागमन बंद रहा। यही हाल धुसवां चौराहे के पास देवरिया मार्ग पर पेड़ गिर जाने से तीन घंटे तक आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन


ंमंगलवार को दोपहर 12 बजे के बाद मौसम ने यू-टर्न लिया। तेज हवा के झोंकों से मौसम सुहाना हो गया। लेकिन बिजली के कई पोल गिर गए। इसके चलते आपूर्ति बाधित हो गई। बैतालपुर सब-स्टेशन के बरपार फीडर के भंडा गांव में बिजली का एक पोल गिर गया, जिस पर ट्रांसफॉर्मर लगा था। पथरदेवा इलाके में 33 केवीए के दो पोल और 11 केवीए का दो पोल उखड़ गया। इसके चलते बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना के बाद मौके पर कर्मचारी पहुंचें। तरकुलवा सब स्टेशन में एक गांव के लोग पहुंचें।

गांववालों ने पोल बदलने के लिए कहा। इसके एवज में कर्मचारियों ने रुपये की मांग की। गांववालों ने दबाव बनाया तो कहें कि बिना रुपये लिए पोल नहीं बदला जाएगा। उधर, रामलीला मैदान सब स्टेशन की आपूर्ति एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। 33 केवीए तार में टेक्निकल फॉल्ट हो गया। इसके चलते 8.30 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें