देवरिया जिले के भटनी रेलवे स्टेशन यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य को देखते हुए ब्लॉक लिए जाने के कारण इस रूट की गाड़ियों के संचालन पर असर पड़ा है। कई गाड़ियां निरस्त की गई हैं तो कुछ का रूट बदल दिया गया है। कई गाड़ियों की दूरी भी कम की गई है।
ये गाड़ियां हुईं निरस्त
- गोरखपुर से 20, 24, 27, 31 जुलाई एवं 03 अगस्त, 2023 को चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस।
- वाराणसी सिटी से 20, 24, 27, 31 जुलाई एवं 03 अगस्त, 2023 को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस।
- गोरखपुर से 20, 24, 27, 31 जुलाई एवं 03 अगस्त, 2023 को चलने वाली 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी।
- छपरा से 20, 24, 27, 31 जुलाई एवं 03 अगस्त, 2023 को चलने वाली 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी।
इसे भी पढ़ें: भारत सरकार का बड़ा कदम: नेपाल चावल निर्यात करने पर लगा प्रतिबंध, पहले लगाई थी 20 प्रतिशत एक्सपोर्ट ड्यूटी
देरी से चलेंगी ये गाड़ियां
- 20, 24, 27 एवं 31 जुलाई, 2023 को 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर 60 मिनट रोकी जाएगी।
- 20, 24, 27, 31 जुलाई एवं 03 अगस्त, 2023 को 15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल पर 60 मिनट रोकी जाएगी।