फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में अफसर दिन भर मिलाते रहे लेखा-जोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 65 निर्माण कार्यों की हो रही जांच, 42 गांवों का हो चुका है भौतिक सत्यापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बनकटा विकास खंड के मनरेगा में 1.70 करोड़ रुपये भुगतान का मामला दिन प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम्य विकास आयुक्त के संज्ञान में मामला आने के बाद पांच सदस्यीय टीम के अफसरोें की नींद हराम हो गई है। पहले जहां मामला सिर्फ 17 लाख के भुगतान बताया जा रहा था। अब नए सिरे से एक बार फिर भुगतान की पत्रावलियां खंगाली जाने लगीं। सूत्रों के अनुसार, करीब 65 कार्यों के हर पहलू पर जांच जांच शुरू की गई है। अधिकारी 42 गांवों का भौतिक सत्यापन भी कर चुके हैं।
बनकटा विकास खंड में 31 मार्च को मनरेगा के तहत तीन करोड़ 89 लाख रूपये भुगतान करने की फीडिंग हुई। एक करोड़ 70 लाख 42 ग्राम प्रधानों ने निकाल लिए। इसमें भवानी छापर,बखरी, अहिरौली बघेल और रतसिया में तो दो वर्ष पूर्व के प्रस्ताव पर बिना कार्य कराए ही धन निकाल लिया गया। इसमें एक मामला भुगतान को लेकर हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। बावजूद इसके ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी एवं तकनीकी सहायक ने खेल कर कर करीब 17 लाख रुपये नियम विरुद्ध भुगतान कराकर रकम डकार गए। जब ग्राम्य विकास आयुक्त स्तर से आख्या मांगी गई तो जिले में मनरेगा से हुए कार्यों की टीएसी जांच होने के डर से अधिकारी हर पहलू की जांच में जुट गए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा का कहना है कि पांच सदस्यीय अधिकारियों की टीम रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि नियम विरुद्ध कितने का भुगतान किया गया है।
जांच टीम में इन्हें किया गया शामिल
पांच सदस्यीय जांच टीम में सौरभ सिंह डिप्टी कलेक्टर, गजेंद्र तिवारी उपायुक्त श्रम रोजगार, टीएम राय अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, कार्तिकेय मिश्रा खंड विकास अधिकारी रूद्रपुर, देवेंद्र श्रीवास्तव सहायक लेखाकार जिला उद्यान अधिकारी शामिल हैं।
तकनीकी सहायक के फर्म से हुई सप्लाई
देवरिया। बनकटा में करोड़ों की खेल में अहम भूमिका एक तकनीकी सहायक की है। इसकी खुद की फर्म है। गिट्टी, बालू, ईट, सीमेंट की सप्लाई का लाखों रुपये इस फर्म को भुगतान हुआ है। इसकी जानकारी तत्कालीन खंड विकास अधिकारी को होने के बावजूद भी उनके द्वारा भुगतान किया गया।
विज्ञापन

बिना जानकारी भुगतान का ग्राम प्रधान ने लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। बनकटा विकास खंड के अहिरौली बघेल गांव की प्रधान पूनम सिंह ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उनकी जानकारी के बिना ही मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों के मद में लाखों रुपये आहरित कर लिए गए हैं। शपथ-पत्र पर किए गए शिकायत में ग्राम प्रधान ने कहा है कि कच्चे-पक्के कार्यों का अनुपात 60:40 का होता है। इस हिसाब से भी कूटरचित तरीके से मानक के विपरीत पक्का कार्य कराकर भुगतान कर लिया गया है। इसकी निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उधर प्रभारी बीडीओ सौरभ सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी प्रधान पति द्वारा दी गई है। बिना हस्ताक्षर के भुगतान संभव नहीं है। आवश्यक दस्तावेज मंगाए गए हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें