फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हरियाणा के पानीपत से बरहज पहुंचा मनीष का शव

Thu, 08 Jan 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के देईडीहा गांव निवासी मनीष कुमार गुप्त 25 वर्ष पुत्र मुन्ना लाल गुप्त की दो दिन पूर्व हरियाणा के पानीपत में हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को मनीष का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। कटइलवा स्थित सरयू नदी तट पर दाह-संस्कार किया गया। देईडीहा गांव निवासी मुन्ना लाल गुप्त के बड़े पुत्र मनीष गुप्त दो माह पूर्व हरियाणा के पानीपत कमाने गए थे। पिता मुन्ना लाल का कहना है कि मनीष कृष्णानगर कॉलोनी के गली नंबर तीन में किराये के कमरे में रहते थे, जबकि एक कंपनी में लेबर का कार्य करते थे।
विज्ञापन

मंगलवार को चांदनी बाग सेक्टर 24 थाने से पुलिस ने उनकी मौत की सूचना दी। परिजनाें का यह भी कहना है कि घटना के दिन कमरे का दरवाजा खुला था। जबकि मनीष का शव खून से सना हुआ था। उसके चेहरे, कान के पास चोट के निशान थे। मनीष की हुई हत्या से लोग हतप्रभ हैं। मां राजकुमारी देवी और छोटे भाई-बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि मौत की सूचना है।
गांव में विवाद के चलते हरियाणा गया था मनीष : बरहज। देईडीहा गांव निवासी मुन्ना लाल गुप्त पुत्र स्व.रामनिरंजन गुप्त के चार संतान यशपाल, मनोकामना, आरूषि में मनीष सबसे बड़े थे। वह बरहज में एक बॉक्स व्यवसायी की गाड़ी चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें