फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लखनऊ से लापता युवक का महुआडीह में मिला शव

Thu, 08 Jan 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के भटनी बुजुर्ग गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने गेहूं के खेत में एक युवक का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन के माध्यम से परिजनों को मामले की जानकारी दी। घरवालों ने शव को शिनाख्त की। भटनी बुजुर्ग गांव के पिपरहिया टोला के लोग सुबह खेतों की तरफ निकले तो गेहूं के खेत में एक युवक को गिरा पड़ा देखा। पहले तो लोगों को लगा कि किसी को ठंड लगी है और वह खेतों में गिरा पड़ा है, लेकिन जब लोग नजदीक गए तो शव देखकर शोर मचाया। इससे सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव के पास से बंद पड़ा मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने सिम कार्ड दूसरे मोबाइल में डाला। इसी बीच मोबाइल पर किसी का फोन आया। इससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने घर वालों को मामले की जानकारी दी। थाने पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त सुरैल मियां (30), पुत्र मुन्ना मियां, निवासी जसका चुड़ीहरवा, थाना रामनगर, जिला पश्चिम चंपारन, बिहार के रूप में की। सुरैल करीब एक सप्ताह पहले घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें