मनबढ़ों ने पुलिस पिकेट के पास फूंक दिया ठेला
रामपुर कारखाना। पुलिस पिकेट के पास रविवार की शाम एक ठेले को मनबढ़ों ने फूंक दिया। इससे दुकानदार का ठेला जलकर बर्बाद हो गया। आरोप है कि पहले भी दुकानदार को मनबढ़ पीट चुके हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी लोहिया चौक पर पुलिस पिकेट है। रोजाना रात को दो सिपाहियों और होमगार्ड की ड्यूटी लगती है। इसके बावजूद रविवार की रात में कस्बे के गुदरी वार्ड निवासी विजय पुत्र कन्हैया का चाट का ठेला मनबढ़ों ने फूंक दिया।
पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। इससे पहले भी दुकानदार से मारपीट हुई थी। मामले की छानबीन की जा रही है।