फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्या के प्रयास मामले में वांछित को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। स्थानीय पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी शैलेष यादव उर्फ टाइगर पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बघौचघाट पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार तड़के मुखबिर की सूचना पर विशुनपुरा सबयां बिहार बॉर्डर के पास से आरोपी शैलेष यादव उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार,17 जनवरी को थाना क्षेत्र के धूस देवरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मामले में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें