गौरी बाजार। हत्या के प्रयास में वांछित शातिर अपराधी को गौरीबाजार पुलिस ने पननहा मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया।
थानाक्षेत्र के ग्राम दीवान पोखरा निवासी कल्पनाथ पटेल ने स्थानीय थाने में तहरीर दिया कि उनका पुत्र अनिकेत पटेल कटाई चौराहे पर बेकरी का दुकान चलाता है। 15 मार्च की शाम वह दुकान बंद कर घर वापस आ रहा था। कटाई चौराहा से जोगम रोड़ पर पुलिया के समीप पहले से घात लगाकर बैठे करन व उसके साथियों ने अनिकेत पर अचानक हमला कर दिया। लाठी-डण्डे से मारपीट कर घायल कर दिया। इससे बेटे को गंभीर चोटें आई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को वांछित को गिरफ्तार कर लिया।