फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पोखरे की ओर गए अधेड़ की डूबने से मौत

Mon, 27 May 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

काफी देर बाद घर वापस न आने पर खोज में जुटे परिजन, जानकारी होने पर पोखरे से निकाला गया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। क्षेत्र के कुइयां गांव निवासी दिलीप शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा की रविवार को पोखरे में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार दिलीप पोखरे की ओर गए थे। काफी देर बाद भी वापस घर न आने पर तलाश शुरू की गई। जानकारी होने पर पोखरे से मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। दिलीप की मौत की जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी पर इंस्पेक्टर अर्चना सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गईं। घंटों तलाश के बाद उनका शव बरामद हुआ। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें