फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बुआ के घर से गांव जाने के निकले युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Mon, 27 May 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मृतक विकास यादव का फाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो समाचार.......
विज्ञापन

अक्सर बुआ के यहां ही रहता था युवक, शनिवार की देर शाम निकला था घर के लिए
सुबह में तिवई पेट्रोल पंप के नजदीक झाड़ियों में मिला शव
युवक का शव मिलने के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल
एक सप्ताह पहले फोन से किसी से बात करने पर मां ने लगाई थी डांट-फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। सुरौली थाने के तिवई पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव रविवार की सुबह मिला। शव की शिनाख्त तिवई गांव निवासी विकास यादव के रूप में की गई। इस सूचना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया।
परिजनों के अनुसार, वह रात में कोइलगड़हा अपनी बुआ के यहां से रात में घर जाने की बात कहकर निकला था। परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे थे। दबी जुबां में लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी कर रहे थे। कुछ लोगों की मानें तो एक सप्ताह पहले युवक की मां ने फोन से किसी से बात करने पर डांट-फटकार लगाई थी।
विज्ञापन

तिवई गांव निवासी रामशरण यादव का इकलौता पुत्र विकास यादव (25) बाहर रहकर पेंटिंग का कार्य करता था। वह जब भी गांव आता था, घर पर न रहकर कोइलगड़हा अपनी बुआ के गांव चला जाता था। कुछ दिन पहले वह बाहर से गांव आया और अपनी बुआ के घर ही रह रहा था। शनिवार की देर शाम बुआ के यहां से घर जाने की बात कहकर निकला। रविवार की सुबह उसका शव मिलने के बाद बुआ के घरवाले के साथ उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने जब बुआ से जानकारी ली तो शनिवार की देर शाम वह घर जाने की बात कहकर निकला था। विकास का शव मिलने के बाद परिजनों के साथ बुआ के घरवालों का भी रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टहल रहे लोगों के माध्यम से मिली जानकारी
देवरिया-रुद्रपुर मुख्य मार्ग पर तिवई गांव के सामने लोग भोर में टहलते हैं। रविवार की सुबह लोग टहल रहे थे। तभी झाड़ियों में एक युवक का शव दिखा। शव की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। शव की शिनाख्त होने के बाद लोगों में तरह-तहर की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों की मानें तो युवक के चेहरे पर जख्म के निशान मौजूद थे। लोगों की मानें तो अगर सड़क दुर्घटना होती तो विकास के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मौजूद होते। लोगों ने आशंका जताई कि विकास की हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में फेंका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें