फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला से गहने लूटने वाला गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। एक महिला को झांसा में लेकर गहन लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। 11 दिन पहले पीड़ित महिला से गहने लेकर भाग निकले थे।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र के झरना टोला सिंहासनपुर वार्ड नं0-14 कूड़ाघाट निवासी प्रमोद कुमार सिंह 13 सितंबर को पत्नी के साथ गोरखपुर से बस से खेमादेई जा रहे थे। गोरखपुर से जो बस मिली थी, वह सलेमपुर तक थी। लोगों ने बताया कि खेमादेई के लिए साधन ओवरब्रिज के नीचे हरैया चौराहे पर मिलेगा। इसके बाद वह पत्नी के साथ हरैया चौराहे पर गए तो वहां एक आदमी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि वह भी खेमादेई का रहने वाला हूं। अभी एक बस यहां आएगी, तब तक आप लोग यहां इंतजार करिये। कुछ देर के बाद वह कहीं चला गया और दूसरे शख्स के साथ आया। उसने ने बताया कि उसका 35 हजार रुपये यहीं गिर गया है, आप ही ने लिया है। मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विवेचना के क्रम में बुधवार को सिद्धार्थनगर जिला के विजयनगर के रहने वाला जितेंद्र को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें