फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिह्नित होंगे कुपोषित बच्चे, लगेगा टीका

Fri, 01 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस मनाएगा। इन दिनों गांवों में टीकाकरण और कुपोषित लोगों को चिह्नित किया जाएगा। इसके लिए सीएचसी पर एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहुओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन



गर्भवती महिलाओं और बच्चों में कुपोषण के बढ़ते बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ऐसा निर्णय लिया है। विभागीय अफसरों की मानें तो पहले बुध और शनिवार को सीएचसी और एएनएम सेंटर पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगता था।

लेकिन अब इसके लिए गांवों में एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहू कैंप लगाकर टीका लगाएंगी। इसके अलावा कुपोषण की गिरफ्त में आने वाली गर्भवती महिलाओं और बच्चों को चिह्नित करेंगी और इसकी सूची सीएचसी पर देंगी। ऐसे रोगी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनका इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन


कुपोषण पीड़ित बच्चों और महिलाओं की पहचान करने के लिए तीन-तीन दिन का प्रशिक्षण एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जा रही है। प्रशिक्षण देने वालों में सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार, डीसीपीएम वैभव कुमार, डीपीएम हरिनाथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें