फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गाइडलाइन के साथ खुलेंगे धार्मिक स्थल, होटल और रेस्टोरेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
आज गाइडलाइन के साथ खुलेंगे धार्मिक स्थल, होटल और रेस्टोरेंट
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का करना होगा पालन, सीसीटीवी चालू रखने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड-19 के तहत सोमवार से शहर के प्रमुख पूजा स्थल, मॉल, होटल व रेस्टोरेंट निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए खुलेंगे। इन सार्वजनिक जगहों पर फेसकवर, मास्क लगाने, सैनिटाइजर रखने एवं सोशल डिस्टेििसिंग का पालन करने की अपील जिला प्रशासन ने लोगों से की है।
डीएम अमित किशोर ने रविवार को बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद हुए लॉकडाउन के बाद से बंद चल रहे प्रमुख स्थल व होटल व रेस्टोरेंट भी आठ जून से खुलने लगेंगे। धार्मिक व पूजा स्थलों को खोले जाने के दौरान प्रत्येक धर्मस्थल के अंदर एक बार में पांच से अधिक श्रद्धालु नहीं जाएंगे। प्रवेश द्वार पर ही सैनिटाइजर रखना होगा। संभव हो तो प्रवेश द्वार पर इन्फ्रारेड थर्मामीटर की व्यवस्था की जाए। जिन व्यक्तियों में कोई लक्षण प्रदर्शित नहीं होगा, केवल उन्हें ही परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। पूजा स्थल पर श्रद्धालु जूते-चप्पलों को वाहन में ही रखेंगे। परिसर के बाहर दुकानों में पूरे समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रतिमाओं को छूने की अनुमति नहीं होगी। सभाएं, मंडली पर प्रतिबंध जारी रहेगा। समूह में इकट्ठे होकर भजन नहीं होगा। शापिंग मॉल्स एवं होटल के सीसीटीवी के कैमरे लगातार चालू रहेंगे। इनके प्रवेश द्वार पर भी सैनिटाइजर व इन्फ्रारेड थर्मामीटर से जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। रेस्टोरेंट में कुल सीटिंग क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक लोगों के बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राहकों के बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के तहत ही होगी। गेमिंग जोन व बच्चों के खेलने के स्थान बंद रहेंगे। होटल के रिसेप्शन पर अतिथियों के पहचान पत्र के साथ विस्तृत जानकारी व स्वघोषणा पत्र लिया जाना अनिवार्य होगा। भुगतान प्रक्रिया डिजिटल पेमेंट से ही होगी। ये सारी व्यवस्थाएं कन्टेनमेंट जोन व हॉट स्पॉट क्षेत्र में नहीं लागू होंगी। अन्य सभी दुकानें निर्धारित रोस्टर के अनुसार खुलेंगी। सार्वजनिक स्थान पर थूकना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। 65 वर्ष से अधिक व एक से अधिक व अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, गर्भवती महिला और 10 वर्ष आयु के नीचे के बच्चेेे अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार।
आज से खुलेंगे मंदिर, मस्जिद, तैयारियां पूरीं
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण में बंद पड़े मंदिर और मस्जिद सोमवार की सुबह से सभी लोगों के लिए खुल जाएंगे। श्रद्धालुओं के पूजा-अर्चन को देखते हुए रविवार को नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से सैनिटाइजेशन कराया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि नगर स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वरनाथ मंदिर, सहनकोट मंदिर और मस्जिदों को सैनिटाइज कराया गया। यहां श्रद्धालु सोमवार से आराधना करने को पहुंचेंगे। महंत रमाशंकर भारती ने कहा कि मंदिर पर श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल करते पूजा-अर्चन कराने का इंतजाम किया गया है। मंदिर पर पूरी तरह से साफ-सफाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें