फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वरासत की गलती दुरुस्त कराने को तहसील का लगा रही चक्कर

Fri, 07 Nov 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी सुभावती देवी पत्नी स्व.रामकवल यादव ने लेखपाल पर गलत वरासत करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी से शिकायत की है।
विज्ञापन

सुभावती देवी के दो पुत्र मनोज और अशोक हैं। जबकि उनके पहले पति बहोर धनौती निवासी मोतीलाल के पुत्र संतोष हैं। महिला ने लेखपाल पर गलत तरीके से वरासत करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दूसरे पति रामकवल के मृत्यु के बाद हलका लेखपाल को वरासत के लिए सूचना दिया गया था लेकिन उन्होंने इसे नजरंदाज करते हुए पहले पति के पुत्र संतोष का नाम भी वरासत में शामिल कर दिया है।
महिला ने कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि विगत माह से तहसील का चक्कर लगा रही हूं। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि वरासत पर स्थगन आदेश किया गया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें