फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के एक दिन पहले कर लें तैयारी : डीएम

Tue, 14 Feb 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
डीएम ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु की बैठक।
विज्ञापन
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के संबंध में जिले के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि से एक दिन पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिव मंदिरों पर लगने वाले मेलों, जलाभिषेक के लिए एकत्र होने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहने पाए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन सोमनाथ मंदिर देवरिया, महेन्द्रनाथ मंदिर बरहज, दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रुद्रपुर, दीर्घेश्वरनाथ मंदिर मझौलीराज आदि शिवालयों पर काफी भीड़ होती है, जिसे देखते हुए सभी संबंधित अधिकारी आवश्यक तैयारियां 17 फरवरी से पहले सुनिश्चित कर लें। ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ का प्रबंधन करने के साथ ही सभी व्यवस्था को दुरुस्त रखने लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि व्यवस्थाओं के मद्देनजर मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की जाए। भीड़ की वजह से किसी भी तरह की अव्यवस्था न पहुंचे सुनिश्चित किया जाए। मंदिरों पर सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर परिसर के निकट पार्किंग स्थल, ट्रैफिक प्रबंधन, बैरिकेडिंग साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष इंतजाम रखा जाए। एसपी संकल्प शर्मा ने पुलिस को मंदिर परिसर के ईद-गिर्द पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाए रखे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए है। बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ. राजेश झा, सीआरओ रजनीश राय, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवस्तव, एएसपी डॉ. राजेश सोनकर, एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम अरुण कुमार, एसडीएम ध्रुव कुमार, एसडीएम संजीव उपाध्याय, सीओ नगर श्रीयश त्रिपाठी, समस्त बीडीओ एवं ईओ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें