फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पौधरोपण महाअभियान को बनाएं जन आंदोलन

Wed, 09 Jul 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाअभियान के तहत जिले में बुधवार को एक दिन में 33 लाख 45 हजार 400 पौधों का रोपण किया जाएगा। अभियान को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार शुक्ला ने समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद को प्राप्त लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति के लिए अधिकारियों का निर्देश दिया। कहा कि पौधरोपण केवल एक औपचारिकता न होकर पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक जनआंदोलन बनना चाहिए। उन्होंने पौधों की गुणवत्ता, चयनित स्थल की उपयुक्तता, पौधों की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल, काटेदार तार, सिंचाई, देखरेख व जियो टैगिंग जैसी व्यवस्थाओं को सख्ती से लागू करने पर बल दिया।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि जिले में पौधरोपण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इसमें प्राथमिकता वाले स्थलों की पहचान कर ली गई है तथा सभी विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं। सीडीओ प्रत्युष पांडेय ने कहा कि सभी विभाग एक-दूसरे के साथ समन्वय बनाकर रोपण करें, ताकि यह महाअभियान केवल आंकड़ों तक सीमित न रह जाए, बल्कि एक स्थायी हरित विरासत का निर्माण हो। इस दौरान सभी विभागीय अधिकारियों ने पौधरोपण को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विभाग की तैयारियों की जानकारी दी तथा अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें