देवरिया। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक बुधवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने की।
सीडीओ ने कहा कि प्रत्येक दिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए शत प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। शीघ्र ही पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड अवश्य बन जाएं। इसके साथ ही टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत स्क्रीनिंग बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया कि एक रणनीति बनाकर स्क्रीनिंग बढ़ाया जाए।
सीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक सहित कर्मचारी अपने ड्रेस में रहें। मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उन्हें बेहतर इलाज दें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सभी संचालित कार्यक्रमों की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। संवाद