फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शीतलहर से बचाव के लिए हर जगह कर लें इंतजाम

Fri, 28 Nov 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामशंकर ने जनपद में संभावित शीतलहर की स्थिति को देखते हुए सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से जारी एडवाइजरी का पालन कराने का निर्देश दिया है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के अनेक हिस्सों में कड़ाके की ठंड व शीतलहर की संभावना व्यक्त की है। इसे ध्यान में रखते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने, आश्रय स्थलों, अस्पतालों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कंबल, दवाओं, हीटर व अन्य आवश्यक संसाधनों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कमजोर वर्गों हेतु राहत सामग्री पूर्व से तैयार रखने और पशुओं के लिए शेड, चारा तथा पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने को भी कहा गया है। रैन बसेरों की व्यवस्थाओं की विशेष समीक्षा के निर्देश दिया गया है कि कंबल, तख्त, गद्दे, शौचालय, अलाव, केयरटेकर, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं पूर्ण रूप से उपलब्ध हों। असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को शीतलहर के दौरान सुरक्षित आश्रय मिलना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

शीतलहर व कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिसलन वाले स्थानों विशेषकर ओवरब्रिज आदि पर नमक/रेत का छिड़काव किया जाएगा। कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाने हेतु स्लो स्पीड व हाईलाइटस ऑन जैसे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। दृश्यता कम होने पर डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें