देवरिया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि यादव सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मनोज कुमार तिवारी और सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/ सिविल जज (जू.डी.), कुमारी मृणालिनी श्रीवास्तव ने राजकीय बाल गृह का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रवि यादव द्वारा बच्चों को पौष्टिक भोजन व समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
राजकीय बाल गृह के प्रपत्रों को देखा और व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मनोज कुमार तिवारी ने बच्चों को साफ-सुथरे कपड़े पहनाने व साफ-सफाई पर विशेष दिशा-निर्देश दिया गया। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उनकी नियमित जांच व उनके सुरक्षा हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया गया।
सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/ सिविल जज (जूडी), कुमारी मृणालिनी श्रीवास्तव द्वारा राजकीय बाल गृह के परिसर, भंडारण कक्ष व अध्ययन कक्ष की साफ-सफाई और उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का विशेष दिशा निर्देश दिया गया।