कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में मौजूद लोग
पीस कमेटी की बैठक कोतवाली में गुरूवार को हुई। इसमें लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। प्रशासन ने त्योहार से पहले सभी समस्यों का समाधान कराने का आश्वासन दिया। त्योहार में उत्पात मचाने वालों के साथ सख्ती से पेश आने की बात पुलिस ने कही।
कोतवाल अशोक यादव ने कहा कि सलेमपुर में सभी त्योहार शांति तरीके से आज तक मना है। उम्मीद है कि इस वर्ष भी आपसी भाईचारे और सौहार्द पूर्वक ईद का त्योहार संपन्न होगा। त्योहार में बांधा डालने वालों की सूचना तत्काल लोग कोतवाल, सीओ या एसडीएम के सीयूजी नंबरों पर दे। प्रशासन वैसे लोगों से कड़ाई के साथ निपटेगा। कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने नगर में ट्रांसफार्मर से निकल रहे धुएं को सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठीक कराने की मांग की। इसके अलावा नवलपुर, औरंगाबाद, कस्बा सलेमपुर समेत अन्य गांव के लोगों ने अपनी-अपनी समस्या प्रशासन के सामने रखा।
वहीं नगर के भठवा धर्मपुर के मस्जिद में आज होने वाली अलविदा की नमाज के लिए लोगों ने पुख्ता सुरक्षा का इंतजाम करने को कहा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश यादव, सुधाकर गुप्ता, रामप्रकाश यादव मुन्ना, रामप्रवेश यादव, जैनुल अख्तर, मंजूर आलम, पूर्व प्रधान जफरूल हसन, संपूर्णांनंद गुप्ता, विनोद ठठेरा, सूबेदार सिंह, डेबा भाई, संजय पांडेय, आनंद प्रकाश उपाध्याय, राजा राम, लालबाबू मिश्र, एसआई सुबाष यादव, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।