फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति : लोगों ने खूब की खरीदारी

Thu, 15 Jan 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शहर के दही हट्टा मकर संक्रांति के लिए दही खरीदते लोग, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया/बरहज। मकर संक्रांति पर दही मंडी में खरीदारों की भीड़ जुटी रही। दही, चिउड़ा, भूजा, गुड़ से लेकर रेडीमेड लाई तक लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

भारी मांग के बावजूद लाई और दही के भाव स्थित रहे। मंडी में कुशीनगर के सोंठ वाले गुड़ की भी खूब मांग रही। वहीं बरहज में भी लोगों ने खूब खरीदारी की।
मकर संक्रांति पर लाई और खिचड़ी के साथ दही का सेवन जिले में खूब होता है। बुधवार को शहर के नई बाजार स्थित दही हट्टा में लोग दही खरीदने पहुंचे। यहां गली की हर दुकान पर मिट्टी के बर्तन में जमाई गई दही सजी हुई थी।
विज्ञापन

यह 140 रुपये प्रतिकिलो के भाव से बिक रही थी। लोगों के बीच मिट्टी के बर्तन में जमाई गई दही की मांग अधिक रही। इसके अलावा विभिन्न ब्रांडों की डिब्बाबंद भी दुकानों पर सजी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें