फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मकर संक्रांति ने दी रौनक, बाजार में बढ़ी मिठास

Mon, 12 Jan 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मकर संक्रांति पर बाजार में रौनक है। लाई और भूजा की बिक्री बाजार में बढ़ गई है। रविवार को भी बाजार में लाई, भूजा की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बाजार में इस उछाल को देखते हुए इस वर्ष बेहतर व्यवसाय उम्मीद दुकानदारों को है। उनमें उत्साह छाया हुआ है।
मकर संक्रांति के त्योहार पर बाजार में रौनक बढ़ गई है। लाई, भूजा, गुड़ की खूब बिक्री हो रही है। शहर के अलावा आसपास के गांवों से भी खरीदार आ रहे हैं।
शहर में व्यवसाय करने वाले जयप्रकाश ने बताया कि जिले में भूजा और रेडीमेड लाई की भारी मांग है। इसको लेकर हमने तैयारी कर लिया है। वहीं युवा व्यवसायी राकेश ने बताया कि इस वर्ष भूजा की भारी मांग है।
चावल का भूजा 40-50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं चिउड़ा का भूजा 60-70 रुपये प्रतिकिलो के भाव से बिक रहा है। इसके बनाने के लिए गुड़ 50 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है। लोग भूजा और गुड़ ले जाकर घर पर लाई तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहरी ग्राहकों में रेडीमेड लाई की मांग : व्यवसायी अमित के अनुसार शहरी ग्राहक लाई बनाने की बजाय रेडीमेड लाई खरीदने पर जोर दे रहे हैं। इससे रेडीमेड लाई की भी भारी मांग है।
विज्ञापन

इसके लिए लगातार लाई तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि भूजा से तैयार लाई 120 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं चिउड़ा के भूजा से तैयार लाई 140 रुपये प्रतिकिलो के भाव से बिक रही है। वहीं पूजा पाठ के काम आने वाली तिल की लाई 400 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें