फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फाइलों में अटकी सुविधा, बस स्टैंड पर यात्री परेशान

Mon, 12 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर में स्थित बस स्टैंड तीन साल से अपने निर्माण की बाट जोह रहा है। हालात यह है कि हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद भी विभाग ने अभी तक इसको लेकर कोई पुख्ता पहल नहीं की है। फाइलें शासन में लंबित हैं। इधर यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में कलक्ट्रेट के ठीक बगल में स्थित बस स्टैंड को करीब 50 वर्ष पहले बनाया गया था। तब इसे नया बस स्टैंड नाम लोगों ने दिया था। दो मंजिले भवन में कार्यालय था और इससे सटे बने बड़े टिनशेड में यात्रियों के बैठने की जगह थी। समय के साथ भवन जर्जर हो गया और करीब तीन वर्ष पूर्व इसे तोड़ दिया गया। तब कहा गया कि नया बस स्टैंड शीघ्र ही तैयार हो जाएगा।
पर अभी तक इसके निर्माण की स्वीकृति ही नहीं मिली है। ऐसे में बस स्टैंड कब तैयार होगा। इसको लेकर बस कयास लगाए जा सकते हैं। इधर यात्री और कर्मचारी दोनों परेशान हैं।
विज्ञापन

रोजाना 36 हजार लोग करते हैं यात्रा : देवरिया बस स्टैंड से प्रतिदिन करीब 36 हजार यात्री रोजाना यात्रा करते हैं।
इनमें स्थानीय यात्रियों के अलावा लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, प्रयागराज, आजमगढ़, अयोध्या समेत अनेक शहरों में लोग आते-जाते हैं। अकेले इस बस स्टैंड से 144 अनुबंधित बसें और 70 के करीब बसें निगम की रवाना होती हैं। इसके अलावा 30 अन्य डिपो की बसें भी यहां से होकर आती जाती हैं।
बैठने के लिए बना है टिन शेड : बस स्टैंड में यात्रियों के बैठने के लिए एक पुराना टिनशेड बना हुआ है। वहीं हाल ही में 30 लाख रुपये की लागत से एक नया यात्रीशेड का निर्माण किया गया है पर इसके आसपास शौचालय की सुविधा नहीं है। शेड चारो ओर से खुला होने पर ठंडी हवा से लोगों की दशा खराब हो जा रही है।
गर्मियों में यह यात्रीशेड और झुलसाएगा। गोरखपुर की यात्रा करने वाले ज्ञानेंद्र ने बताया कि इस शीतलहर में यात्रीशेड में बैठना काफी मुश्किल हो रहा है। अगल बगल से आती ठंडी हवा से काफी दिक्कत होती है।
31 हजार वर्ग मीटर है कुल रकबा : बस स्टेशन का कुल क्षेत्रफल 31 हजार वर्ग मीटर है। इसमें 10 हजार वर्ग मीटर का क्षेत्र बसों के ठहरने और कार्यालय, शेड और यात्री सुविधाओं के लिए है। बाकी का 21 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र वर्कशाप के लिए है। इसमें वर्कशॉप का लेवल नीचे होने से पानी भर जाता है।
कैंटीन में चल रहा रोडवेज का कार्यालय : बस स्टैंड परिसर में बनी कैंटीन में मुख्य भवन के ध्वस्त होने के बाद परिवहन निगम कार्यालय संचालित कर रहा है। यहां पर लोग बैठकर काम निपटाते हैं। वहीं कुछ कर्मचारी पुराने टिनशेड में बैठकर कामकाज निपटाते हैं। एआरएम कार्यालय तो वर्कशाप के इंचार्ज के आवास में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें