भाटपाररानी। बिहार के सिवान जिले की मैरवा पुलिस ने सकरा गांव से बाइक के साथ चार बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। वह देवरिया जिले के बनकटा व श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि मैरवा थाना क्षेत्र के सकरा गांव से बनकटा थाना क्षेत्र के नैनहा गाव निवासी संदीप कुमार, मुन्ना गुप्ता, लक्ष्मण गोंड, जबकि श्रीरामपुर के अखिलेश प्रसाद को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया।