फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट के मामले में वादी बने दरोगा, 20 पर केस

Sun, 15 Jun 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भूमि विवाद को लेकर तीन दिन पहले दो पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से तीन महिलाएं समेत छह घायल हो गए। दोनों पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस इस मामले में कार्रवाई की। जिससे नाराज दोनों पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को एसपी से मुलाकात कर अपनी अपनी पीड़ा बताई। दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद एसपी ने कार्रवाई का आदेश दिया। मामला को गंभीरता से लेते हुए हल्का दरोगा के तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्ष से 11 महिलाएं समेत 20 लोगों पर मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में किस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र के चेरो टोला भेड़िया में काफी दिनों से दो पक्ष में भूमि का विवाद चलता है। जिसको लेकर तहसीदार अलका सिंह की मौजूदगी में पैमाइस कर चिन्हित कर दिया गया। इसके बाबजूद एक पक्ष इसका पालन नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

जिसको लेकर पुलिस ने कुछ दिन पहले कई लोगों पर केस दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी बीच 12 जून को दोनों पक्ष में कहासूनी के बाद विवाद होने लगा। जिसमें एक पक्ष से बीरबल यादव (48) पुत्र बंका यादव और मंटू उर्फ आशुतोष यादव (25) पुत्र बंका यादव व दूसरे पक्ष के रामपत यादव (65) पुत्र अयोध्या, द्रौपदी यादव (18) पुत्र बनारसी यादव, फूलमती देवी (70) पत्नी बनारसी, बनारसी (73) पुत्र अयोध्या व रिस्तेदारी में आई शकुंतला देवी (50) वर्ष पत्नी शमाकांत घायल हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई।
जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। दोनों पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अभी पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी इसी बीच शुक्रवार को दोनों पक्ष एसपी विक्रांत वीर के पास पहुंच गए और अपनी-अपनी पीड़ा सुनाई मामला को गंभीरता से लेते हुए सपा ने कोतवाली पुलिस को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया इसके बाद हल्का दरोगा नितिन साहू के तहरीर पर एक पक्ष के बीरबल, आशुतोष, धर्मवती, कुंती, सरस्वती, राहुल, राजकुमारी व अमेरिका तथा दूसरे पक्ष रमपति, बनारसी, ध्रुवपति, फूलमती, सकुंतला, सजीन, युग, इंद्रजीत, नेहा, शिवांगी, प्रियंका व शर्मावती के खिलाफ मारपीट समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में किस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्ष में विवाद हुआ था। हल्का दरोगा के तहरीर पर दोनों पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें