फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कसया में मेन सप्लाई का तार टूटा, दो उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित

Sun, 17 May 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। कसया में मेन सप्लाई का तार टूटने से इमिलिया और पांडेयचक विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर फाॅल्ट ढूंढ कर सही कर आपूर्ति बहाल कराई
विज्ञापन

कुशीनगर के कसया डिवीजन से जिले के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को 33 हजार मेन सप्लाई आती है। यहां से पांडेयचक उपकेंद्र को भी सप्लाई दी जाती है। रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे कसया में मेन सप्लाई का तार टूट कर गिर गया। इमिलिया उपकेंद्र के कर्मचारियों ने कड़ी धूप में पेट्रोलिंग कर फाॅल्ट को ढूंढकर ठीक किया। इसके बाद सप्लाई बहाल हुई। इसकी वजह से दोनों उपकेंद्रों की करीब साढ़े चार घंटे तक बिजली बाधित रही। अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि कसया में मेन सप्लाई का तार टूटकर गिर गया था। दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें