फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कसया में मेन लाइन का केबल ब्लॉस्ट, 450 गांवों की बत्ती गुल

Sun, 24 May 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन शनिवार की सुबह अचानक ब्रेक डाउन हो गया। इससे नगर पंचायत समेत 450 गांव की बिजली आपूर्ति 15 घंटे तक गुल रही। निगम के अधिकारियों के अनुसार, कसया उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आ गई है। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। काफी मशक्कत के बाद फॉल्ट को दुरुस्त कर देर शाम आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

33/11 केवीए उपकेंद्र की मेन लाइन की आपूर्ति कुशीनगर जिले के कसया उपकेंद्र से होती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों के तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर, कंचनपुर, गुलहरिया, बंजरिया, महुआपाटन, सोनहुला रामनगर, मुंडेरा बाबू, महुअवा बाजराटर सहित दर्जनों कस्बों और लगभग 450 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है।
इधर कुछ दिनों से तापमान बढ़ने के साथ ही उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब मेन लाइन में ब्रेकडाउन और उपकेंद्र पर लगे फीडरों में तकनीकी खराबी से आपूर्ति बाधित न होती हो। शुक्रवार की सुबह 4:30 बजे के करीब उपकेंद्र की मेन लाइन में कसया उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरे दिन लोगों को उमस भरी गर्मी में बेहाल होना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली के बिना जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कस्बों के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान ठप हो गए। बिजली निगम के एसडीओ सुशांत शर्मा, जेई लवलेश सिंह बिजली कर्मियों की टीम को लेकर पूरे दिन पेट्रोलिंग करते रहे लेकिन फॉल्ट नहीं मिला। इसके बाद बिजली कर्मियों की टीम कसया पॉवर हाउस की तरफ फॉल्ट ढूंढने निकले। सायं 6,:30 बजे शाम के करीब पता चला कि कसया पॉवर हाउस के मेन यार्ड के पास 33 केवी मेन लाइन का केबल ब्लास्ट हो गया। जिसे ठीक कर बिजली कर्मियों ने आपूर्ति बहाल करने की कोशिश शुरू कर दी।
एसडीओ सुशांत शर्मा व जेई लवलेश सिंह ने बताया कि कसया उपकेंद्र के पास मेन लाइन का केबल ब्लास्ट है, जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें