देवरिया, मदरसा परिषद की परीक्षाएं सोमवार को शुरू हो गईं।
अव्यवस्थाओं के साथ आरंभ हुए मदरसा के इम्तहान ने पहले ही दिन विभागीय दावे की असलियत को खोल कर रख दिया।
कई जगहों पर विलंब से परीक्षा शुरू हो सकी। हालांकि वजह बताने से अधिकारी कतराते रहे। परीक्षार्थियों को पास कराने के लिए सेटिंग-गेटिंग का दौर चलता रहा।
मुंशी/मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की सालाना परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू हो गई। सुबह की पाली में आठ बजे से परीक्षा शुरू हुईं। डेस्क स्लिप भी समय से चस्पा नहीं की गई थी।
इसके चलते परीक्षा केंद्रों में अव्यवस्था की हालत देखने को मिली। केंद्र व्यवस्थापक और प्रबंधक के इशारे पर कुछ लोग स्कूल से बाहर आते जाते रहे। इसको लेकर कुछ जगहों पर अभिभावकों से बहस हो गई।
किसी तरह मामला शांत हो गया।